
जिला अस्पताल में प्रसव के नाम पर छह हजार रुपये मांगने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल में प्रसव के नाम पर छह हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए गर्भवती महिला के परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि सिजेरियन प्रसव के लिए उनसे छह हजार रुपये की मांग की गई।
बताया जा रहा है कि बुधवार को चंद्रलोक कॉलोनी निवासी गर्भवती महिला प्रसव के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी। गर्भवती का सिजेरियन प्रसव होना था। आरोप है कि इसके लिए परिजनों से छह हजार रुपये मांगे गए, जिसको लेकर अस्पताल में लेनदेन को लेकर हंगामा शुरू हो गया।
परिजनों का कहना है कि अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ और बेहोशी के डॉक्टर अवकाश पर थे। अस्पताल की ओर से निजी चिकित्सकों से बात कर गर्भवती का प्रसव कराने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान निजी चिकित्सकों द्वारा शाम को आने की बात कही गई, जिस पर महिला के परिजन नाराज हो गए।
मामले की सूचना मिलने पर अस्पताल प्रशासन ने भी जानकारी ली। सीएमओ डॉ. हेमलता ने बताया कि निजी चिकित्सकों से बात की गई थी, लेकिन सुविधा शुल्क मांगने का आरोप निराधार है। फिलहाल मामले को लेकर परिजनों के आरोप और स्वास्थ्य विभाग के पक्ष के बीच स्थिति स्पष्ट करने की प्रक्रिया जारी है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)




















