
पिछले कई दिनों से नाले में जमा गंदगी में उगने लगे पौधे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित गौशाला के बाहर नाले में जमा गंदगी से लोग बेहद परेशान है जहां ठेले-खोमचे लगाने वाले भी कूड़ा नाले में उडेल देते हैं। साथ ही नाले की समय पर सफाई नहीं होती। ऐसे में नाले में अब पौधे उगाने लगे हैं। पौधे उगाने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नाले की सफाई को कितना समय हो चुका है। क्षेत्रवासियों, राहगीरों का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग से गुजरते हैं। गौशाला भी लोगों का आना-जाना रहता है लेकिन नाले में जमा गंदगी के कारण लोग बेहद परेशान हैं जिन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों से कार्रवाई कर साफ-सफाई की मांग की है। हापुड़ नगर पालिका के अधिकारी मामले को गंभीरता से लें और समय पर सफाई करें तो शायद जल भराव की इतनी खराब स्थिति हापुड़ में पैदा ना हो।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926



















