
आर्य कन्या शिक्षा समिति के निर्विरोध चुनाव में नरेंद्र आर्य प्रधान व आनंद आर्य महासचिव बने
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): आर्य कन्या शिक्षा समिति एवं समिति द्वारा संचालित आर्य कन्या पाठशाला डिग्री कॉलेज एवं आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के चुनाव सर्व सम्मति से सम्पन्न हुए।चुनाव अधिकारी डॉ आर डी शर्मा पूर्व प्राचार्य एस एस वी पीजी कॉलेज ने बताया कि आर्य कन्या शिक्षा समिति के सभी चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो गए हैं।प्रधान नरेंद्र आर्य एवं महासचिव आनंद प्रकाश आर्य पुनः निर्वाचित हुए हैं।उपप्रधान पीयूष बंसल एवं उपमहामंत्री अंकित गर्ग चुने गए।आर्य कन्या पाठशाला डिग्री कॉलेज के अनिल कुमार गुप्ता टीटू भी पुनः सचिव पद पर ,शशांक आर्य उपसचिव चुने गये हैं।
आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के प्रबंधक अमित अग्रवाल एलजी वाले व दीन दयाल गुप्ता उर्फ दीपक उप प्रबंधक तथा कोषाध्यक्ष अरुण अग्रवाल निर्वाचित हुए हैं।
समिति की कार्यकारिणी में योगेन्द्र कुमार मुन्नू आलू वाले,सुरेश सिंघल,पवन आर्य,परीक्षित अग्रवाल,सुंदर लाल आर्य,राकेश गुप्ता,सुषमा आर्या,निधि आर्या रहीं।
डिग्री कॉलेज की कार्यकारिणी में सतीश कुमार मित्तल पूर्व चेयरमैन,अशोक कुमार गुप्ता बीमा वाले,त्रिलोक चंद गुप्ता, चक्रवर्ती गर्ग,दिनेश कुमार अग्रवाल,इंदु भूषण मित्तल,रविन्द्र अग्रवाल निर्वाचित हुए।
आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चंद संपादक,राजेंद्र अग्रवाल टिम्बर वाले,राजीव अग्रवाल ,अखिलेश गर्ग
, बीना आर्य,कोमल गुप्ता चुनी गई।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



















