
👁 7 views Views
बुधवार की शाम मौसम में हुए बदलाव के बाद गुरुवार को उमस से लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए। कुछ ही देर बाद रुक-रुककर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली और मौसम सुहावना नजर आया।
हालांकि गुरुवार सुबह एक बार फिर लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। सुबह से ही वातावरण में उमस बनी रही, जिससे लोगों को परेशानी हुई। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से लोगों में गले में खराश, जुखाम, बुखार की शिकायत हो रही है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)




















