
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में आवास विकास परिषद नगर के बाहर एक और नई कॉलोनी विकसित करने जा रहा है। प्रस्तावित आवासीय व व्यावसायिक योजना के लिए विभाग को 100 एकड़ जमीन की तलाश है। नगर पालिका सीमा में शामिल होने वाले प्रस्तावित 22 गांव में भी जमीन की खरीद के लिए प्रयास किया जा रहा है। आवास विकास परिषद के सहायक अभियंता नवरत्न सिंह ने बताया कि किसानों को वर्ष 2013 के नए नियम के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। शहर में बेहतर और मूलभूत सुविधाओं वाले आवासीय व्यवस्था क्षेत्र की आवश्यकता है। आपको बता दें कि फिलहाल हापुड़ की मेरठ रोड और बुलंदशहर रोड पर आवास विकास कॉलोनी है जो शहर की बड़ी आवासीय व्यवसाय कॉलोनी है। अब 100 एकड़ जमीन की तलाश है जहां पर आवासीय कॉलोनी बनाने की तैयारी है। बता दें कि प्रस्तावित सीमा विस्तार में शामिल निजामपुर, अच्छेजा, श्यामनगर, सबली, गोयना, जसरूपनगर, असौड़ा, दौयमी, धनोरा, जरोठी, पटना, मुरादपुर, सिंभावली, ततारपुर सहित औद्योगिक क्षेत्र, लोधीपुर के शेष खसरा नंबर, औद्योगिक क्षेत्र सहित सुल्तानपुर, मसूरीपुर, गढ़ी, इमटोरी, सादिकपुर, अकड़ौली और रामपुर गांव शामिल हैं। इन क्षेत्रों में उपलब्धता और उपयोगिता को देखते हुए परिषद जमीन की तलाश कर रहा है।



















