
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की चंडी रोड पर स्थित मां चंडी धाम श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मां से श्रद्धालुओं की भावना जुड़ी हुई है। इसी बीच भंडारे के दौरान एक श्रद्धालु से अभद्रता के मामले में श्रद्धालु द्वारा जब लीगल नोटिस भेजा गया तो सदस्य ने नोटिस का जवाब लीगल नोटिस के माध्यम से दिया जिसमें उसने माफी मांगी है। साथ ही कहा है कि उसकी किसी प्रकार की गलत भावना नहीं थी। उसका श्रद्धालु से काफी पुराना संबंध है। वह मां का सच्चा भक्त है। किसी की भावना को आहत करना उसका उद्देश्य नहीं था। हालांकि प्रकरण, माफी के साथ समाप्त हो गया है।
हापुड़ के ज्ञान लोक के रहने वाले एक श्रद्धालुओं ने श्री चंडी मंदिर की समिति के सदस्य पर आरोप लगाए थे। मामले में कमेटी के सदस्य को लीगल नोटिस भी भेजा था।
नोटिस के अनुसार मामला 19 जुलाई का है जब सुबह करीब 11:15 बजे श्री चंडी मंदिर स्थित प्रांगण में चल रहे भंडारे में श्रद्धालु प्रसाद खा रहा था। तभी कमेटी का एक सदस्य आया और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। जब पीड़ित श्रद्धालु ने पूछा कि उसने किया क्या है? तो कमेटी का सदस्य गंदी-गंदी गाली देने लगा और सभी के सामने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा। इस दौरान आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए जिन्होंने किसी तरह मामला शांत कराया।
पीड़ित श्रद्धालुओं ने बताया कि 20 जुलाई को जब वह दर्शन करने के लिए चंडी मंदिर पहुंचा तो एक बार फिर कमेटी के सदस्य ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और दर्शन करने से मना किया। श्रद्धालु बेहद आहत है जिसने बेवजह हुए अभद्र व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। फिलहाल मामला समाप्त हो गया है।



















