
👁 25 views Views
12 सितंबर से गुड मंडी में होगा कारोबार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की नवीन मंडी में गुड़ मंडी को लेकर मंगलवार को व्यापारियों और संबंधित लोगों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। आढ़ती अमित गोयल ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से 12 सितंबर से गुड़ मंडी खोलने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मंडी संचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। निर्णय के बाद अब 12 सितंबर से गुड़ मंडी में कारोबार शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। मंडी खुलने की तारीख तय होने से गुड़ व्यापारियों में भी उत्साह का माहौल है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559




















