
बच्चों ने भगवान की प्रतिमा से मांगे रुपए, मांग पूरी न होने पर मूर्ति की खंडित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के डूहरी गांव स्थित हनुमान मंदिर में बुधवार शाम तीन बच्चों द्वारा खेल-खेल में मंदिर की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मंदिर पर एकत्र हो गए।
ग्राम प्रधान के अनुसार, तीन बच्चे मंदिर में खेल रहे थे। इसी दौरान वह मंदिर में पहुंचे और प्रतिमा से रुपए मांगे। रुपये नहीं मिलने पर बच्चों ने ईंट से देवी मां और बालाजी महाराज की मूर्तियों पर प्रहार कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने बच्चों के परिजनों से पूछताछ की।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि खेल के दौरान बच्चों को रुपये नहीं मिले थे, जिसके बाद उन्होंने मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष पवन तोमर ने मंदिर की मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने की घटना को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
पिलखुवा कोतवाली प्रभारी मनोज बालियान ने बताया कि घटना की जानकारी बच्चों के परिजनों से पूछताछ के दौरान मिली है। प्रारंभिक जांच में बच्चों द्वारा खेल के दौरान रुपये नहीं मिलने पर मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गांव में फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




















