
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट दक्षिण स्थित श्याम फूड्स प्रोडक्ट्स की माइल्ड फैट विनिर्माण इकाई का खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार शाम करीब 4 बजे निरीक्षण किया। टीम ने परिसर में उपलब्ध Interesterified Edible Vegetable Fat, ब्रांड ‘नंदन गोल्ड प्रीमियम’ का एक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया।
मौके पर खाद्य पदार्थ के मिथ्याछाप पाए जाने के दृष्टिगत करीब 339 लीटर खाद्य पदार्थ, जिसकी अनुमानित कीमत 57,630 रुपये बताई गई है, को टीम ने जब्त कर लिया। नमूना विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।



















