
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद हापुड़ की अध्यक्ष पुष्पा देवी व श्रीपाल सिह के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद सोमवार को मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं और प्रबुद्ध लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मौ. दानिश कुरैशी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्पा देवी और उनके पति श्रीपाल के आवास पर पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र पहनाया और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर मिठाई खिलाई।
स्वागत समारोह में दानिश कुरैशी ने कहा कि पुष्पा देवी ने बसपा की नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए भी शहर में कई अनेको विकास कार्य कराए हैं। अब उनके भाजपा में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलने के साथ ही शहर में चहुमुखी विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर के विकास में सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है और भाजपा में पुष्पा देवी के आने का मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत किया।
दानिश कुरैशी ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति मिसाईमैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साहब की प्रतिमा स्टैचू एवं स्मारक के आसपास भव्य सौंदर्यकरण कराने को लेकर भी सर्व समाज के लोगों में खुशी है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों से शहर के प्रमुख स्थलों की पहचान और आकर्षण बढ़ेगा। स्वागत कार्यक्रम में मौजूद धर्मगुरुओं और बुद्धिजीवियों ने नगर पालिका अध्यक्ष का आभार जताते हुए शहर के विकास को लेकर उनसे अनेको उम्मीदें जताईं।
पुष्पा देवी ने स्वागत के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। शहर के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील भी की।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों में उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने पुष्पा देवी के भाजपा में शामिल होने पर खुशी जताई ओर कहा कि नगर के विकास से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक तरीके से अब ओर अच्छा विकास के काम होगे।
इस मौके पर अखिलेश कुमार, विशाल, सागर, आरिफ त्यागी, सलीम चौधरी, अशरफ कुरैशी, डॉ. युसूफ सैफी, धर्मगुरु कारी शहजाद, मौलाना हनीफ, हाफिज उस्मान, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद अहमद, रईसुद्दीन सैफी, इलियास अल्वी, डा दिलशाद अली, डा असद आसिफ अब्बासी, मो. इरफान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



















