
👁 19 views Views
उपचार के दौरान हादसे में घायल युवक का हाथ कटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट से पलवाड़ा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल युवक का उपचार के दौरान एक हाथ काटना पड़ा। बता दें गांव नैनपुर का रहने वाला ओमपाल दो दिन पहले बाइक से पलवाड़ा मार्ग पर जा रहा था। इसी दौरान उसकी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर किया गया। उपचार के दौरान युवक का हाथ काटना पड़ा।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




















