
पशु के सामने आने से पेड़ से टकराई बुलेट बाइक, किशोर की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में गढ़ की रेलवे रोड पर शनिवार की शाम पशु को बचाने के प्रयास में बुलेट अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार गढ़ की महावीर कॉलोनी निवासी राकेश का 16 साल का बेटा शनिवार की शाम बुलेट पर सवार होकर रेलवे रोड की तरफ जा रहा था। तभी बाइक के सामने पशु आ गया जिसके बाद पशु को बचाने के प्रयास में किशोर ने बाइक से नियंत्रण खो दिया। बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में एलश की मौत हो गई।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216




















