
खेतों में काम कर रहे मजदूर को सांप ने डंसा, मौत
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के नानपुर गांव में खेतों पर काम करने गए एक मजदूर को सांप ने डंस लिया। इसके बाद मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव नानपुर में 35 वर्षीय पवन खेतों में काम कर रहा था। तभी उसे सांप ने डंस लिया। इसके बाद युवक की हालत बिगड़ती चली गई और उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मामले में जांच जारी है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480




















