
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन हापुड़ ने सिमरन गोयल व नैना गुप्ता की चुना तीज क्वीन
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, जिला हापुड़ इकाई के तत्वावधान में तीज उत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी की आरती एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक खेलों, नृत्य, मल्हार एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम में तीज क्वीन प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिमरन गोयल तथा द्वितीय स्थान नैना गुप्ता ने प्राप्त किया। विजेताओं को संस्था की जिला अध्यक्ष रति अग्रवाल, पारुल जिंदल (महामंत्री) एवं वसु कंसल (कोषाध्यक्ष) द्वारा ताज पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संरक्षिका रेनू अग्रवाल द्वारा सुप्रभा को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अगस्त माह में जन्मदिन वाले सभी सदस्यों का सामूहिक रूप से केक काटकर जन्मदिन मनाया गया, जिससे समारोह का उत्साह और भी बढ़ गया।इसी के साथ नन्हे रिशिव की कविता ने जिता सभी का दिल जीत लिया। एंकरिंग महिमा गोयल, आइरिश अग्रवाल एवं राशिका अग्रवाल ने की।
संस्था की कार्यकारिणी सदस्य आंचल, शिल्पी, दीपाली, कोपल अग्रवाल, नैना, निशि, युक्ति, प्रियंका एवं सुप्रभा ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
तीज उत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान एवं उत्साह के साथ भाग लेते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उमंग, उल्लास और पारिवारिक अपनत्व से सराबोर रहा।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, जिला हापुड़ इकाई के इस आयोजन ने भारतीय संस्कृति एवं तीज पर्व की परंपराओं को जीवंत करते हुए महिलाओं को एक साथ मिलकर खुशी मनाने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुंदर अवसर प्रदान किया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




















