
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रामपुर स्थित विजय कुमार यादव की पनीर निर्माण इकाई पर छापेमारी की। कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में की गई।मौके से पनीर और क्रीम के दो नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। निरीक्षण के दौरान परिसर में किसी प्रकार का अपमिश्रक भंडारित नहीं मिला। वहीं, मौके पर पाई गई कमियों को देखते हुए खाद्य कारोबारी को सुधार सूचना जारी की जा रही है।कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गुप्ता और विपिन कुमार सिंह मौजूद रहे। खाद्य विभाग ने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



















