
आर्य समाज हापुड़ में आयोजित हरियाली तीज उत्सव में महिलाओ ने लिया झूले का आनंद
हापुड सीमन (ehapurnews.com):आर्य समाज हापुड़ में शनिवार को हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।उत्सव में आर्य बहनों तथा नगर की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उत्सव के अवसर पर महिलायें पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची और तीज के पारंपरिक मल्हार गीतों, नृत्य एवं झूले झूलने का आनंद लिया। महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर उत्सव को यादगार बनाया। आर्य समाज मंदिर मार्ग पर विभिन्न प्रकार के खान-पान के स्टॉल भी लोगो ने लगाये, जिनका महिलाओं ने भरपूर आनंद लिया। महिलाओं के साथ आई बालिकाओं ने भी उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन आर्य समाज हापुड़ की महिला प्रधान श्रीमती प्रतिभा भूषण द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिला मंत्री श्रीमती रेखा गोयल, माया आर्या, निधि आर्या, शशि सिंघल, सुषमा गोयल, ममता आर्या, पुष्पा आर्या, राजप्रभा आर्या, सुषमा गोयल सहित अनेक गणमान्य सदस्यां एवं महिलाएँ उपस्थित रहीं।
आर्य समाज हापुड़ के मंत्री अमित शर्मा ने आर्य समाज हापुड़ में आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रम वेद प्रचार उत्सव की जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रधान सुरेश सिंघल, पवन आर्या, संदीप आर्य, सुरजीत सिंह, संजय शर्मा, सुरेंद्र कबाड़ी, परीक्षित, सुंदरलाल, अमित आर्य, राकेश गुप्ता, मदनलाल, अजय गोयल, मुकेश गुप्ता, विजय पाल सहित आर्य समाज के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979




















