
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय जाट महासभा ने एक यूट्यूबर पर महिलाओं व युवतियों पर अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को ज्ञापन सोपा है। संगठन ने कहा कि यूट्यूबर के द्वारा समाज की बहन-बेटियों के लिए एक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाली गई। इस वीडियो को लेकर जाट समाज में अत्यंत आक्रोश की स्थिति बन गई है। राष्ट्रीय जाट महासभा के जिला अध्यक्ष भानु सिद्धू के नेतृत्व में थाना बाबूगढ़ में ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया गया।
थाना प्रभारी के द्वारा आश्वासन दिया गया कि जिले के सभी आला अधिकारियों को इस प्रकरण से अवगत कराया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भानु सिद्धू ने कहा कि “हम सभी समाज और धर्म का सम्मान करने वाले लोग हैं लेकिन अगर कोई व्यक्ति समाज पर टिप्पणी करता है तो उसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मुनींद्र मासंद, जिला उपाध्यक्ष टिंकू चौधरी, मीडिया प्रभारी प्रिंस मासंद, शेखर चौधरी, अरुण भुल्लर, विष्णु चौधरी, आकर्षित चौधरी, हरप्रीत निर्वाण, राजत, सोनू सहित आदि उपस्थित रहे।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG




















