
महिला पतंजलि योग समिति ने निकाली तिरंगा यात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महिला पतंजलि योग समिति हापुड़ के द्वारा फ्रीगंज रोड स्थित रेलवे पार्क में 15 अगस्त को 80 वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। आशा सोमानी ने ध्वजारोहण कर ध्वज को सलामी दी। राष्ट्रीय गान गाया गया। तत्पश्चात महिलाओं ने संपूर्ण वंदे मातरम गीत गाया और डॉक्टर पुष्पा वत्स ने वंदे मातरम का अर्थ विस्तृत रूप से समझाया और कहा कि हमें अपने राष्ट्रीय गीत पर गर्व है और अपने हर राष्ट्रीय कार्यक्रम में इसका गायन किया जाना चाहिए। विनय मीरा कमलेश रानी बिना सिसोदिया ने अपने देशभक्ति गीत के द्वारा सभी का मन मोह लिया। मंच संचालन सरोज माहेश्वरी ने किया। हेमलता गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया रेलवे पार्क से देवी मंदिर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में विमला बिना सीता मनीषा लोकेश सुधा आभा नीलम प्रेमा मंजू जैन लता संतोष प्रीति शिखा शीलू राखी अंजना लता शिल्पी रजनी आदि उपस्थित रहे।
हापुड़: “न्यू मेरठ स्वीट्स” आपके लिए लेकर लेकर आए हैं फैमिली AC रेस्टोरेंट: 9897693627, 9760414343



















