
हापुड़ में कांग्रेस का “संगठन सृजन कार्यक्रम” शुरू, जिला व शहर अध्यक्ष पद के लिए मांगे आवेदन
हापुड़, सीमन/ पंकज कश्यप (ehapurnews.com): कांग्रेस ने “संगठन सर्जन अभियान” के तहत जनपद हापुड़ में शहर व जिलाध्यक्ष के पद के लिए आवेदन मांगे हैं। आने वाले आवेदन के आधार पर टीम कार्यकर्ताओं से बात करके शीर्ष नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।हापुड़ पहुंचे आईसीसी ऑब्जर्वर चेतन चौहान ने बताया कि पूरे देश में कांग्रेस हर प्रदेश में जिला स्तरीय नया संगठन तैयार कर रही है। इस अभियान की शुरुआत 2025 में हुई। रविवार को इस कार्यक्रम की शुरुआत जनपद हापुड़ में हुई।
दरअसल आने वाले चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी ने यह अभियान शुरू किया है। कांग्रेस धरातल पर अपने संगठन को और मजबूती देने के लिए इस अभियान को चला रही है जिसके तहत शहरी, मंडल स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तर पर संगठन के पैर मजबूत करने की तैयारी है। इसी क्रम में आवेदन मांगे गए हैं जिनके आधार पर प्रदेश और AICC की टीम आवेदनों को देखकर कार्यकर्ताओं से बात कर अपनी रिपोर्ट AICC को भेजेगी। इस दौरान एआईसीसी मेंबर निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पीसीसी ऑब्जर्वर रिजवान कुरैशी, पीसीसी ऑब्जर्वर नरेंद्र चौहान, पीसीसी ऑब्जर्वर पंकज तेजानिया, जिला अध्यक्ष हापुड़ कांग्रेस राकेश त्यागी, पूर्व विधायक हापुड़ गजराज सिंह, कांग्रेस वरिष्ठ नेता अरविंद शर्मा, गौरव गर्ग आदि उपस्थित रहे।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651




















