
श्री मंशा देवी पर श्रध्दालुओं ने लिया प्रसाद
हापुड सीमन (ehapurnews.com):सावन माह में “सेवा ही पूजा” के संकल्प के साथ श्री मां मंशा देवी मंदिर हापुड पर रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
हापुड के बुलंदशहर रोड स्थित श्री मां मंशा देवी मंदिर समिति के तत्वावधान मे रविवार को मंदिर परिसर में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं के लिए पुरी, सब्जी, दाल, चावल, रायता का प्रसाद तैयार किया गया साथ में शीतल पेयजल की व्यवस्था भी की गई थी। समिति के सेवादारों ने दिनभर निस्वार्थ सेवा की श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। समिति द्वारा साफ- सफाई, सुरक्षा और पेयजल की पुख्त व्यवस्था की गई थी।इस अवसर पर सदर विधायक विजयपाल आढती आदि ने मंदिर परिसर में भोले बाबा व माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे । इस अवसर पर शिवकुमार मित्तल, महेश तोमर, बिजेंदर कंसल, अनुज मित्तल, पुनीत गोयल, खैलेंद्र सैनी, लाल राज किशोर, सुरेश चंद्र गुप्ता, मनीष अग्रवाल, अजय गर्ग, याद राम सैनी, सोनू सैनी, सुनील सैनी, गौरव कुमार,आशु दीक्षित, पराग कंसल, दिपांशु मित्तल आदि का सहयोग रहा।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464




















