
👁 13 views Views
गोलगप्पे खा रहे युवक पर लाठी, डंडों से हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की चंद्रलोक कॉलोनी में गोलगप्पे खा रहे एक युवक पर कुछ अन्य युवकों ने लाठी, डंडों, सरियों से हमला कर अधमरा कर दिया जिस कारण युवक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार आदर्श नगर का सुमित कुमार 12 अगस्त को चंद्रलोक कॉलोनी में गोलगप्पे खा रहा था कि आदर्श नगर के करन व उसके भाई प्रशांत व मोहित तथा चाचा महेश ने सुमित को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979




















