
👁 20 views Views
बच्चों के विवाद में मारपीट, पांच घायल
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र में शनिवार को बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।
मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के करीब पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के बाद इलाके में पुलिस ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480




















