
👁 7 views Views
एलएनटी के कार्यालय परिसर से लाखों की चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव ठेरा में स्थित एलएनटी कंपनी के अस्थाई कार्यालय से चोरों ने लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। फील्ड ऑफिसर धर्मेंद्र पाठक ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धर्मेंद्र पाठक एक निजी सिक्योरिटी कंपनी में फील्ड ऑफिसर है। उनकी ड्यूटी एल&टी कंपनी के गांव ठेरा स्थित अस्थाई कार्यालय पर थी। दो अगस्त और छह अगस्त की रात चोरों ने कार्यालय परिसर में घुसकर चोरी की। सीओ ने बताया कि तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। चोरों की तलाश जारी है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926




















