
पंजाबी सभा समिति हापुड़ द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): पंजाबी समाज ने उन शहीदों को याद किया जिन्होंने 1947 के बंटवारे के दौरान देश की खातिर अपने प्राणों की कुर्बानी दी। उनकी याद में पंजाबी सभा समिति, हापुड़ द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 14 अगस्त शुक्रवार शाम गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा, अतरपुरा चौपला के बाहर, रेलवे रोड हापुड़ में आयोजन किया गया जिसमें पंजाबी समाज के लोगों ने 1947 के शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस अवसर पर पंजाबी सभा समिति (रजि) हापुड़ के सचिव कनिक केहर, कोषाध्यक्ष मदन भसीन, संरक्षक बलदेव चुग, पंजाबी समाज के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण सेठी, संजय सहगल, विजय शर्मा पत्रकार, विन्नी जतिन साहनी, विवेक अनु अरोड़ा, राजीव चुग, पाली चुग, दिनेश पाहवा, राजीव जुनेजा, रोहताश चुग, हरविंदर सिंह जुनेजा, जसबीर सिंह छाबड़ा तथा पंजाबी समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867




















