
दो संदिग्धों को दबोचने का मामला: मेरठ एटीएस को मिले कई अहम सुराग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव शेरपुर से मेरठ एटीएस की टीम ने शुक्रवार को कुरेशियां मस्जिद के पास से दो संदिग्धों को दबोचा। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि दोनों बिहार के रहने वाले हैं जो चंदा मांगने का काम करते थे। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है। मामला देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ा बताया जा रहा है। एजेंसियों को कई अहम सुराग भी मिले हैं।
आपको बता दें कि शुक्रवार की सुबह करीब 8:00 बजे काले रंग की बाइक पर सवार होकर दो युवक मस्जिद के पास पहुंचे थे। एक व्यक्ति मस्जिद के गेट के पास पहुंचा तो दूसरा बाइक का लॉक लगा रहा था। तभी यूपी एटीएस ने दोनों को दबोच लिया। बताया जा रहा है दोनों संदिग्धों की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास है जो कि बिहार के रहने वाले हैं। टीम ने दोनों को पकड़ कर पूछताछ की जिनसे कई अहम सुराग मिले हैं। बताया जा रहा है कि मेरठ एटीएस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





















