
एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बाईपास निकट एस ए इंटरनेशनल स्कूल में दिनांक 14 अगस्त 2026 को विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों को स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कृमिनाशक दवा दी गई।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाना, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार करना तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। प्रधानाचार्य शम्मी पुंडीर ने बच्चों के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए इस अभियान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और सभी को नियमित स्वच्छता का महत्व बताया।
विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने इस अभियान को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी बच्चों और अभिभावकों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति नियमित जागरूक रहने का संदेश दिया।




















