
विभाजन विभीषिका दिवस पर सेनानी परिवारो का सम्मान
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड के एस एस वी डिग्री कॉलेज के हाल में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीचंद शर्मा उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) के सदस्य द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार जनों को शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर स्कूल के छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा अध्यक्ष द्वारा विभाजन की विभीषिका से विस्थापित परिवारों के नाम मोमबत्ती जलाकर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्रीचंद शर्मा उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) के सदस्य द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के विभाजन पीडित परिवार जनों को शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्मृति दिवस याद करने के लिए वीभत्स नरसंहार की याद में कार्यक्रम के आयोजन को मुख्य उद्देश्य बताया। कार्यक्रम के दौरान 15 अगस्त 1947 स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व 14 अगस्त 1947 को विभाजन दिवस कार्यक्रम के संदर्भ में एक लघु फिल्म दिखाई गई, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती कविता माधरे, जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दीवान इ०का० व स्कूलों से आए छात्राओं ने विभाजन विभीषिका पर संस्कृतिक कार्यक्रम व कविता प्रस्तुत किया l
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के जनपद स्तरीय नामित नोडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आगन्तुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480




















