
कांवड़ लेने गए दो युवक संदिग्ध परिस्थिति में लापता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव पावटी के रहने वाले सत्येंद्र और राजीव छह अगस्त को कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गए थे जो संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गए। दोनों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों की चिंता की लकीरें गहरी होती जा रही है।
बुधवार को जानकारी मिली कि एक ही परिवार के पावटी निवासी राजीव और सत्येंद्र हरिद्वार अपने मित्रों के साथ कांवड़ लेने के लिए गए थे जो अभी तक वापस नहीं लौटे। दोनों संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गए। ऐसे में परिजनों ने चिंता जाहिर की है और दोनों की बारामदगी की मांग की है। पुलिस की जांच जारी है।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG




















