
कुराना टोल प्लाजा, एनएच-334 पर तीन दिवसीय कांवड़ सेवा अभियान, एनएचएआई एवं लासा इंडिपेंडेंट अभियंता टीम ने लिया हिस्सा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़, 11 अगस्त 2026: पावन सावन माह एवं कांवड़ यात्रा के अवसर पर हाफिजपुर के कुराना टोल प्लाजा, एनएच-334 पर श्रम इनविट एसपीवी – फ्रीडमपॉइंट एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तीन दिवसीय कांवड़ सेवा अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान कांवड़ियों की सेवा के लिए फल एवं शीतल पेयजल का वितरण किया गया।
इस तीन दिवसीय सेवा अभियान में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एवं लासा इंडिपेंडेंट अभियंता (आईई) टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सक्रिय रूप से सहभागिता की। सभी ने मिलकर कांवड़ियों को फल एवं पेयजल वितरित कर सेवा कार्य में अपना योगदान दिया।
सेवा अभियान की पूरी व्यवस्था एवं संचालन का दायित्व परियोजना प्रबंधक रोहित पांडेय एवं अनुरक्षण प्रबंधक वैभव त्रिपाठी के नेतृत्व में पंकज तिवारी, नयन चावला, विजय त्रिपाठी एवं अन्य टीम सदस्यों द्वारा संभाला गया। टीम ने आपसी समन्वय के साथ कांवड़ियों की सुविधा एवं सेवा के लिए कार्य किया।
इस अवसर पर टीम ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा करना एक पुण्य एवं सामाजिक दायित्व है। इस पहल का उद्देश्य कांवड़ियों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी सुरक्षित, सुगम एवं मंगलमय यात्रा में सहयोग प्रदान करना है।
तीन दिवसीय इस सेवा अभियान के सफल आयोजन में एनएचएआई, लासा स्वतंत्र अभियंता एवं फ्रीडमपॉइंट एक्सप्रेसवे की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586



















