
👁 16 views Views
शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरे से पुलिस रख रही नजर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शिवरात्रि के अवसर पर हापुड़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मंदिरों में व्यवस्थाओं पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। इसी के तहत बाबूगढ़ के छपकौली स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर में पुलिस ने ड्रोन कैमरे के जरिए निगरानी की। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस बल तैनात है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559



















