
👁 14 views Views
पिलखुवा: राशन लेने जा रहे युवक को पीटने के मामले में दो पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा शुक्रवार रात काम से घर लौटे एक युवक को राशन लेने जाते समय किशनगंज में मंदिर के सामने रोक लिया गया। आरोप है कि दो युवकों ने उसके साथ गाली गलौज कर पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। किशनगंज निवासी रचना ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र रवि काम से लौटने के बाद बाजार जा रहा था। मंदिर के सामने विकास और यश ने उसे रोका। आरोप है कि दोनों युवकों ने रवि के साथ मारपीट की। इसके बाद वे उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651






















