
👁 15 views Views
नकदी व जेवरात लेकर युवती घर से लापता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव फुलदेहरा निवासी व्यक्ति ने अपनी 19 वर्षीय बहन के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। व्यक्ति का आरोप है कि उसकी बहन 8 अगस्त की रात सोने के कुंडल, चांदी की पाजेब, सोने की चेन, घर में रखे 55,000 रुपए लेकर अपने साथ चली गई। बहन को काफी तलाशा लेकिन कोई सफलता हाथ ना लगी। परिजनों का कहना है कि घटना की रात घर के आसपास कुछ संदिग्ध घूमते दिखाई। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






















