
👁 7 views Views
पिलखुवा: बंद मकान से चोरों ने जेवरात व नकदी चोरी की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के पूठा हुसैनपुर में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व जेवरात चोरी कर लिए और फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार को तेज बरसात के कारण नगेंद्र सिंह अपने घर नहीं लौट सके थे। शनिवार की सुबह जब वह घर पहुंचे तो मुख्य कमरे का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। सीसीटीवी कैमरे की DVR गायब थी और कमरों के तार भी टूटे हुए थे। घर से करीब ₹50,000 की नकदी, दो सोने की अंगूठियां गायब मिली। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
हापुड़: “न्यू मेरठ स्वीट्स” आपके लिए लेकर लेकर आए हैं फैमिली AC रेस्टोरेंट: 9897693627, 9760414343





















