
हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने दी पूर्व राज्यपाल को श्रद्धांजलि
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बागपत के ग्राम हिसावदा में बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को अपनी श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। मंच पर पहुंचकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि सत्यपाल मलिक ने कभी भी सत्ता में रहते हुए गलत का साथ नहीं दिया। मोदी सरकार की गलत नीतियों का उन्होंने हमेशा खुलकर विरोध किया। उनकी इसी कार्यशैली को देखते हुए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी उनकी पुण्यतिथि मना रही है और उन्हें याद कर रही है।
हापुड से भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, पंडित अरविंद शर्मा, मुकेश कौशिक, रजनीश त्यागी, लाल बहादुर,मिथुन त्यागी, दीपक मोघे, डॉक्टर, शोएब, चौधरी मुरसलीन, एड. फुरकान, मोहम्मद आमिर, गुलफाम अली, आदेश शर्मा, सुधीर शर्मा, ऋषिकांत वर्मा, डालचंद शर्मा, एड. शहजादा चौधरी, जितेंद्र नगर, बिजेंद्र त्यागी, कुंवर मजहर खान, कुलदीप अत्रे, राज सिंह गुर्जर, प्रेम कुमार, पवन कौशिक, सौरभ शर्मा, सीमा शर्मा, रश्मि आदि उपस्थित रहे।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788





















