
हापुड़ जनपद से लड़कियां, प्रेमी संग उड़न छू हो रही है
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इश्क के चक्कर में जनपद हापुड़ की लड़कियां प्रेमी संग भाग कर रास रचा रही है। ऐसे मामले रोजाना जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों में गुमशुदगी के दर्ज हो रहे है, जो चौकाने वाले आंकड़े है। अब इस मामले में गांव भी अछूते नहीं है।
हाल ही में थाना हाफिजपुर के एक गांव के ग्रामीण ने बेटी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट के विश्लेषणों से पता चलता है कि ये लड़कियां ऐशो आराम की जिदंगी के सब्जबाग में फंसती दिखाई देते है जो झांसे में आकर फिजिकल रिलेशन बनाती है औऱ फिर जब प्रेमी मुकर जाता है तो पुलिस के चक्कर काटती है। सोशल मीडिया पर भी दोस्ती करने में लड़कियां पीछे नहीं है।
हापुड़ की एक विधवा, जो दो बच्चों की मां है, ने सऊदी अरब में बैटे हापुड़ के एक युवक से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर ली। युवक विधवा के खाते में खर्च भेजने लगा और एक दिन जब वह हापुड़ आया तो कई दिन विधवा के घर रहा और फिजिकल रिलेशन बनाए। विधवा ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया। अब विधवा पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु पुलिस के चक्कर काट रही है।
हापुड़ के कमर्शियल प्रोजेक्ट “, THE HIVE” में 16 लाख से करें निवेश: 9760254555, लोन की सुविधा उपलब्ध





















