हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर के प्रमुख समाजसेवी दिनेश अग्रवाल (आलू वाले) व उनकी माता जी के निधन पर रविवार को एक वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया। इस वर्चुअल मीटिंग में शहर के अनेक प्रतिष्ठित और गणमान्य सदस्यों ने जुड़कर दिनेश जी और उनकी माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और दोनों पुण्य आत्माओं की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। एक तरफ जहां दिनेश जी के कर्मठ, निष्पक्ष और ईमानदार व्यक्तित्व की चर्चा हुई तो वहीं दूसरी तरफ उनकी माता जी के सौम्य और निर्मल व्यवहार का ज़िक्र मीटिंग में मौजूद सदस्यों ने किया।
मीटिंग का संचालन राधापुरी निवासी प्रोफेसर राकेश अग्रवाल ने किया। मीटिंग में नरेंद्र कबाड़ी लालू, सुरेश गुप्ता, विजय गोयल, प्रभात अग्रवाल, आनंद प्रकाश आर्य, जॉनी (छावनी वाले), टुक्कीराम गर्ग, अशोक छारिया, प्रदीप गुप्ता, योगेंद्र (मुन्नू) आदि सहित दिनेश जी और माता जी से स्नेह रखने वाले दिल्ली, मुंबई, भुबनेश्वर, बुलंदशहर, कलकत्ता से अनेकों लोग जुड़े और श्रद्धांजल अर्पित की।






























