
पिलखुवा: बेलपत्र तोड़ते समय करंट का झटका लगने से कामगार की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव अनवरपुर में बेलपत्र तोड़ते समय पेड़ पर चढ़े कामगार की ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद अफरा- तफरी का माहौल बन गया। मृतक की पत्नी और तीन छोटे बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय विक्रम पुत्र कांति निवासी गांव अनवरपुर बेलपत्र तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। पेड़ के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से उसे जोरदार करंट का झटका लगा। इसके बाद वह झुलस गया जिसकी मौत हो गई। कामगार की मौत से परिवार में मातम छा गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





















