
👁 21 views Views
हापुड सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली से गांजा बेचने आया नशे का सौदागर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है।आरोपी की उम्र अभी पढने की है परन्तु गलत संगत व जल्दी मालदार होने के लालच ने उसे गांजा के धंधे में फंसा दिया।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से अवैध गांजा बरामद किया है।आरोपी दिल्ली के थाना वेलकम की पीली मिट्टी जनता कालोनी का मौ फरदीन है।पुलिस ने नौजवान नशे के तस्कर को जेल भेज दिया है।




















