
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): भारत सरकार द्वारा संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मंगलवार को 38 यूपी बटालियन एन0सी0सी के सौजन्य से एस0एस0वी 0 इंटर कॉलेज, हापुड़ के सभागार में एक भव्य टी0बी 0जागरूकता एवं नशा मुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद हापुड़ के सभी स्कूलों के एन0सी0सी कैडेटों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त की।
साथ ही नुक्कड़ नाटक का मंचन कर जनमानस को जागरूक किया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि टी0बी0 एक संक्रामक लेकिन पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी, वजन कम होना, बुखार, रात में पसीना आना अथवा बलगम में खून आने जैसे लक्षण दिखाई दें तो उसे तत्काल सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा टी0बी 0की जांच एवं उपचार की सभी सुविधाएं पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा समय पर उपचार से टी0बी का पूर्ण उपचार संभव है। जिला पी0पी0एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने कैडेटों को टी0बी के लक्षण, बचाव, जांच, उपचार, पोषण एवं रोगियों के प्रति सामाजिक सहयोग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एन0सी0सी कैडेट समाज के अनुशासित एवं जागरूक युवा हैं, इसलिए वे अपने परिवार, विद्यालय और आसपास के लोगों को टी0बी के प्रति जागरूक कर टी0बी मुक्त भारत अभियान को जन-आंदोलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सभी एन0सी0सी कैडेटों को नशा न करने की शपथ ली एवम् नुक्कड़ नाटक का मंचन किया इस अवसर पर 38 यू 0पी 0 बटालियन एन0सी0सी हापुड़ के बटालियन कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल वजयंत शारदा, रिसालदार मेजर संजय कुमार धामा जी0सी0आई अंजना वी 0पी 0 ए 0एन 0ओ लेफ्टिनेंट संजय भाटी सी00टी 0ओ0आकाश मालवीय आदि उपस्थित रहे।




















