
👁 182 views Views
हापुड़, सीमन, संजय कश्यप(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीणा ने 7 अगस्त से 12 अगस्त तक हापुड़ जनपद से कक्षा 12 तक के समस्त परिषदीय, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के संचालित समस्त विद्यालयों, संस्थाओं, कॉलेज व शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी हापुड़ कविता मीणा ने बताया कि 11 अगस्त को शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में कांवड़ियों, श्रद्धालुओं का आगमन प्रारंभ हो रहा है जिसके चलते उमड़ने वाले आस्था के सैलाब को देखते हुए सुविधाओं व सुरक्षा की दृष्टि से कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक के समस्त परिषदीय, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य बोर्ड़ों के संचालित समस्त संस्थाओं, कॉलेज व शिक्षण संस्थानों में 7 अगस्त से 12 अगस्त तक का अवकाश घोषित किया गया है।




















