
👁 24 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पहुंचे एक दंपति ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दंपति जल लेकर जब हापुड़ पहुंचे तो लोगों ने देखा कि दोनों ने अपनी कावड़ के एक पलड़े में जल तो एक में बिटिया व भांजी को बिठाया हुआ है। इस दौरान कुछ लोगों ने सेल्फी ली और दंपति के इस कदम की प्रशंसा की। जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को बुलंद कर रही है। अलीगढ़ के इस दंपति के हापुड़ पहुंचे पर सभी ने उनका स्वागत किया। भक्ति की यह यात्रा जब हापुड़ पहुंची तो सभी ने शिव भक्त दंपति का स्वागत व सम्मान किया।




















