
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय सैन समाज हापुड के तत्वावधान में रविवार को आयोजित एक समारोह में समाज के मेधावी छात्र-छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
समारोह में वक्ताओं ने एक जुटता की आवश्यकता बल देते हुए कहा कि कुरीतियों व अंध विश्वास से दूर रह कर बच्चों की शिक्षा पर अधिक ध्यान दें।शैक्षिक समाज ही जीवन में आगे बढता है।
अतिथियों ने हाई स्कूल एवं इंटर के मेधावी छात्र -छात्राओं को ट्राफी, सार्टिफिकेट व पटका पहना कर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि डॉ हीरा ठाकुर पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश मुख्य अतिथि मुकेश धामी जिला फिरोजाबाद जिला सहकारी कोपरेटिव बैंक ओ बी सी मौरचा भाजपा विशिष्ट अतिथि डॉ यतेन्द्र सेन जिला बुलन्द शहर डॉ रणवीर सिंह सैन अनुराग सैन गीत कार योगेश सैन कासगंज गोपाल ठाकुर सैन नामित सभासद भाजपा गढ़ महीपाल सैन अध्यक्ष पिलखुवा नवनित सैन गुलवाठी जिला बुलन्द शहर अध्यक्षता डॉ अजय कुमार कस्तूरी जिला अध्यक्ष भारतीय सैन समाज हापुड़ मनीषा कस्तूरी वार्ड सभासद भाजपा हापुड़ व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।




















