
👁 16 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बछलौता नहर के पास कहीं जा रहे युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस दौरान युवक घायल हो गया जिसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार लुखराड़ा निवासी अक्षय कुमार पुत्र भोपाल सिंह ने बाबूगढ़ थाने में तहरीर देकर बताया कि वह कहीं जा रहा था कि बाइक पर सवार होकर आए तीन दबंगों ने उसे रोका और मारपीट की। इस दौरान उस पर पंच से हमला किया। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों में एक युवक उसके गांव का था जिसे उसने पहचान लिया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




















