
हापुड़ में कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
हापुड सीमन (ehapurnews.com): श्री मां चंडी मंदिर सेवा समिति हापुड के तत्वावधान में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 3 अगस्त से 9 अगस्त तक किया गया है और पूर्णाहुति 10 अगस्त को होगी।श्री शिव महापुराण कथा नंदगांव के संत मोहित भारद्वाज करेगे।
कथा के शुभारंभ से पहले 2 अगस्त ,रविवार को एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई।यह कलश यात्रा शीतला माता मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री मां चंडी मंदिर पहुंची। यात्रा में पीत वस्त्र धारी महिलाए सिर पर कलश धारण कर और हाथों में धार्मिक पताका लेकर जयकारों के साथ चल रही थी। कलश यात्रा श्रध्दालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
सोमवार की सुबह चंडी मंदिर में रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया जिसमे भक्तगण शामिल हुए।
कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4.30 बजे तक होगी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





















