
घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पति-पत्नी व पुत्र-पुत्री समेत छह पर मुकदमा
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने जरोठी निवासी राजेंद्र पुत्र भोपाल सिंह की तहरीर के आधार पर जरोठी निवासी निरंकार पुत्र भोपाल, अंकित पुत्र निरंकार, सुमन पत्नी निरंकार, शिवानी पत्नी अंकित, सिंभावली के फुलदेहरा निवासी रेशमा पुत्री निरंकार और सुमित पुत्र ब्रह्मपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित का आरोप है कि 4 जुलाई को आरोपी एक राय होकर आए जिन्होंने पीड़ित की संपत्ति की दीवार को गिराने के लिए उसमें तोड़फोड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडे निकाल कर जबरन पीड़ित के घर में घुसकर गली गलौज कर मारपीट की। बीच बचाव करने आए परिजनों को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वापस लौट गए। पुलिस के जाते ही दबंगों ने फिर से हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























