
👁 64 views Views
फर्जी बैनामे के मामले में आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा पुलिस ने फर्जी बैनामा के जरिए जमीन पर कब्जा करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोर्ट के आदेश पर आधा दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला डबरिया अर्जुन नगर के रहने वाले विकास तोमर ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी भूमि से जुड़े फर्जी बैनामे तैयार कर धोखाधड़ी की गई। आरोप है कि साल 2000 से लेकर वर्ष 2023 तक अलग-अलग बैनामों के जरिए उसकी जमीन के हिस्से को हड़पने का प्रयास किया गया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365




















