
महिला कांवड़ियों के लिए खास इंतजाम
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जिला प्रशासन सेवा,सुरक्षा और स्वावलंबन के संकल्प के साथ कांवड़ यात्रा 2026 को सफल बनाने हेतु प्रतिबद्ध है और कांवड़ मार्ग पर महिला कांवड़ियों के लिए खास इंतजाम किए गए है।जनपद में सम्पूर्ण कांवड मार्ग ड्रोन की निगरानी में रहेगा।
जिलाधिकारी कविता मीना के नेतृत्व में हापुड़ जिला प्रशासन द्वारा श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा 2026 को श्रद्धालुओं के लिए सुगम, सुरक्षित एवं गरिमामय बनाने हेतु विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
महिला श्रद्धालुओं के सम्मान एवं सुविधा हेतु विशेष प्रबंध किए गए है।महिला कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कांवड़ मार्ग पर पहली बार चेंजिंग रूम एवं Breastfeeding Center स्थापित किए गए हैं। इससे महिला श्रद्धालु अपनी धार्मिक यात्रा को बिना किसी असुविधा के पूर्ण कर सकेंगी।
मुख्य विकास अधिकारी सुश्री श्रुति शर्मा की अभिनव पहल-
श्रद्धालुओं को मार्ग में स्वच्छ एवं किफायती भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद में 10 “कांवड़ कार्ट स्थापित किए जा रहे हैं। उपजिलाधिकारी द्वारा इन कार्ट्स के लिए उपयुक्त स्थलों का चिन्हांकन कार्य पूर्ण कर लिया गया है।इन कार्ट्स के संचालन की सम्पूर्ण जिम्मेदारी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सौंपी गई है।
इस पहल के दोहरे लाभ होंगे- श्रद्धालुओं को उचित दर पर सात्विक भोजन उपलब्ध होगा।- SHG की दीदियों को रोजगार एवं स्वावलंबन के नए अवसर प्राप्त होंगे।
कार्ट्स पर आजीविका मिशन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदर्शित की जाएगी।
सुरक्षा एवं त्वरित सहायता के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग कांवड़ यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। संपूर्ण कांवड़ मार्ग पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है। साथ ही मार्ग में QR/बारकोड आधारित हेल्प सिस्टम स्थापित किए गए हैं, जिसके माध्यम से श्रद्धालु आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





















