
हापुड जनपद में कांवड़ यात्रा मार्ग पर मैजिस्ट्रेट व एम्बुलेंस रहेंगी गतिशील
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जनपद हापुड में कांवड़ यात्रा शुरू होने के साथ ही प्रशासनिक व पुलिस अमला पूरी तरह सक्रिय हो उठा है और कांवड़ियो की सुरक्षा हेतु सभी कारगर कदम उठाए है और चेतावनी दी है कि अफवाहें फैलाने वाले छोडे नही जाएंगे।
सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, पिलखुआ मेंशनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में सावन माह कावड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के संबंध में मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कावड़ मार्ग, शिवालयों एवं भीड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, साफ-सफाई एवं मूलभूत सुविधाओं की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नियुक्त मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने सेक्टर में निरंतर भ्रमणशील रहेंगे। ड्यूटी के दौरान मोबाईल ऑन रखना अनिवार्य होगा।
सरस्वती इंस्टीट्यूट एवं अन्य अस्पतालों में कावड़ियों के लिए विशेष वार्ड, दवाएं, एंबुलेंस एवं चिकित्सकों की 24×7 ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। प्राथमिक चिकित्सा शिविर मार्ग पर स्थापित किए जाएं। संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी एवं पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। रूट डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था पहले से तय की जाए। कावड़ मार्ग पर पेयजल, प्रकाश, शौचालय एवं अस्थाई टेंट की व्यवस्था की जाए। मार्ग की नियमित सफाई एवं कूड़ा निस्तारण कराया जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। कंट्रोल रूम सक्रिय रखा जाए। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना उच्च अधिकारियों को दी जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कावड़ यात्रा जनपद की आस्था एवं भाईचारे का प्रतीक है। इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, सीएमओ, सरस्वती इंस्टीट्यूट के निदेशक एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























