
डीएम और कप्तान ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अगस्त माह के प्रथम शनिवार को जनपद हापुड़ की तीनों तहसील हापुड़, धौलाना व गढ़मुक्तेश्वर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। हापुड़ में जनपद के दोनों शीर्ष अधिकारियों जिला अधिकारी कविता मीणा व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेंन्जय सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। हापुड़ तहसील के शहरी व ग्रामीण इलाकों से महिलाएं व पुरुष अपनी-अपनी फरियाद लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। जनपद के दोनों शीर्ष अफसरों ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और हर संभव पूर्ण गुणवत्ता के साथ समस्याओं के निपटारे का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी ने तहसील दिवस हापुड़ में प्राप्त 35 शिकायतों में से संबंधित अधिकारियों द्वारा 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया है। तहसील दिवस में जनसामान्य की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के समक्ष खतौनी, वरासत, सीमांकन, अतिक्रमण एवं दाखिल-खारिज से जुड़ी शिकायतें। भूमि विवाद, मारपीट, शांति भंग एवं साइबर फ्रॉड से संबंधित प्रार्थना पत्र।पेंशन, आवास, शौचालय, सड़क, विद्युत एवं पेयजल की समस्याएं प्राप्त हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि तहसील दिवस में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अंकन कर समयबद्ध निस्तारण किया जाए। भूमि विवादों का निपटारा राजस्व एवं पुलिस विभाग समन्वय बनाकर शीघ्र निस्तारण कराये। शिकायतकर्ता को निस्तारण की जानकारी फोन पर भी दी जाए।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़ितों की सुनवाई थाना स्तर पर ही हो, इसके लिए थानेदारों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कावड़ यात्रा के दृष्टिगत रखते हुए भी सभी पुलिस क्षेत्राधिकार को निर्देशित किया कि कावड़ यात्रा को लेकर सभी अधिकारी सर्तक रहेंगे। कावड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने वालों शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी हापुड़, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, जिला स्तरीय अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में तहसील गढ़मुक्तेश्वर की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी के समक्ष 34 शिकायत से प्राप्त हुई जिसमें से 06 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसील दिवस धौलाना में मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा के समक्ष 36 शिकायते प्राप्त हुई जिसमें से 05 शिकायतों का संबंधित अधिकारियों के द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365




















