
कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जिलाधिकारी कविता मीना ने चेतावनी दी है कि सावन माह के दौरान कांड़ियों व श्रध्दालुओ की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं होगी।जनपद की पुलिस व प्रशासन ने कांवड़ियों की सुरक्षा व सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु कमर कस ली है।जनपद के दोनो शीर्ष अफसर कांवड़ यात्रा मार्ग पर नजर रखे है और स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर रहे है।
जनपद हापुड की जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने सावन माह कावड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद के प्रमुख गंगा घाट बृजघाट का पुनः स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश, पेयजल, साफ-सफाई, गोताखोरों की तैनाती एवं श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की बारीकी से जानकारी की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि आयुक्त के निर्देशों के क्रम में सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाए। कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी 24×7 फील्ड में उपस्थित रहें।पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह भी स्थलीय निरीक्षण कर रहे है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























